सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न बिभागों के सदस्यों ने निदेशक सी.सी. त्रिपाठी से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी ने बिभागों के कार्यों की समीक्षा एवं भावी योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रो सी. सी. त्रिपाठी ने कहा की हम सभी को संस्थान विकास के लिए नव संकल्प,, सकारात्मक ऊर्जा एवं लीक से हटकर सोचना एवं करना होगा। प्रो त्रिपाठी ने नई कार्य संस्कृति का विकास, कन्वेंशनल से इमर्जिंग टेक्नोलॉजी की तरफ फोकस ,ऑटोमेशन, समयबद्ध तरीके से कार्यों का संपादन, एडवांस लैब्स की स्थापना आदि विषयों पर चर्चा की। त्रिपाठी ने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर नवाचार, नॉलेज को प्रोडक्ट में कैसे बदले व डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान हेतु एक्सपेरिमेंट्स डिज़ाइन की अनिवार्यता पर जोर दिया।
इस अवसर पर सभी विज्ञानं बिभाग के हेड प्रो. पी के पुरोहित सहित विभिन संकाय सदस्य, रिसर्च स्कॉलर्स, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।