सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ‘मैना सुंदरी’ संभाग की जैनम महिला परिषद ने नववर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 30 सदस्य शामिल हुए। परिषद ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया और मकर संक्रांति को स्मरण करते हुए परिषद की सदस्यों का कुमकुम से स्वागत किया।
इस मौके पर सुहागिनों को उपहार स्वरूप सुहाग किट और कार्यक्रम के बाद जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। परिषद अध्यक्ष रश्मि टोंग्या की प्री-प्लानिंग के अनुसार सभी सदस्य घर से व्यंजन बनाकर लाए थे, सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और एक-दूसरे की पाक कला को सराहा।
कार्यक्रम में मनोरंजक हाउजी एवं अन्य मजेदार गेम्स खेले गए। फिर फोटो सेशन हुआ। विभिन्न खेल खेलकर बचपन को याद किया गया। गेट टू गेदर के बाद आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।