संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग ने एनसीसी इकाई के सहयोग से “डिजिटल सिक्योरिटी हाइजीन” विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता शान्तनु तारे, सीईओ एवं संस्थापक, डिजिटल फ्लिक्स, रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग में स्वयं को सुरक्षित रखने, साइबर सुरक्षा के नवीनतम खतरों को समझने, और ऑनलाइन कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

शान्तनु तारे ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति में निम्न मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सोशल मीडिया उपयोग के दौरान सावधानियाँ, फिशिंग, मैलवेयर और स्कैम से बचाव, डाटा प्रोटेक्शन और डिजिटल फुटप्रिंट के महत्व, साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया
कार्यशाला में कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्राओं समेत एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ता के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता दिखाई।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम और डिजिटल रूप से सुरक्षित नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#डिजिटलसुरक्षा, #कंप्यूटरसाइंस, #NCC, #साइबरसुरक्षा, #छात्रकार्यशाला, #शिक्षण