आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधानसभा चुनाव निपटने के बाद पहली जनसुनवाई मंगलवार से शुरू हो गई। भोपाल के कलेक्टोरेट में एडीएम भूपेंद्र गोयल ने जनसुनवाई की। हालांकि, पहली जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर कम लोग ही पहुंचे थे।
चुनाव की आचार संहिता 9 अक्टूबर से लागू हुई थी, जो 6 दिसंबर तक लागू थी, लेकिन 5 दिसंबर को आचार संहिता समाप्त हो गई थी। हालांकि, इस दिन जनसुनवाई नहीं हुई थी। जिसे इस मंगलवार से फिर से शुरू किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह के पीएम दौरे कार्यक्रम में व्यस्त होने से एडीएम गोयल ने जनसुनवाई की।
चार महीने ही राशि नहीं डाली गई
करोंद के मुल्ला कॉलोनी की विनीता जाट ने लाड़ली बहना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की। विनीता ने बताया कि मेरे अकाउंट में सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की राशि ट्रांसफर नहीं की गई है। यह राशि मुझे तुरंत दी जाए।
कई अफसर लेट पहुंचे, फटकारा
इधर, जनसुनवाई में मौजूद रहने वाले अफसरों के नाम रजिस्टर में नोट किए गए। ताकि, गायब रहने या देरी से आने वालों पर कार्रवाई की जा सके। देरी से पहुंचे अफसरों को फटकार भी लगाई गई।