सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय भोपाल में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | मुख्य अतिथि एवम अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी | राष्ट्रीय गान के साथ सेंट्रल बैंक कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी | अपने संभाषण में श्री जीरा ने देश की आज़ादी में योगदान देने वाले अमर सपूतों की शहादत को स्मरण किया | उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आज के राष्ट्रीय पर्व को मात्र अवकाश न मान कर सभी भारतीयों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण का भाव रखना चाहिये |
उपमहाप्रबंधक प्रमोद मिश्रा ने हमारा भारत, सशक्त भारत जैसे विषय पर अपने विचार रखे. अन्य वक्तायों में सहायक महाप्रबंधक वेंकटरमन और ढींगरा रहे | सेवानिवृत्त सेंट्रलइट्स श्याम कस्तूरे और वी रेंगन ने भी इस पुनीत अवसर पर अपने विचार प्रकट किए |
श्री राजीव तिवारी ने मंच संचालन किया तथा सभी उपस्थितों से देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव भाव रखने का आव्हान किया | पंकज कुमार, दिव्यांशु जैसवाल, सुनील सोंहिया, शैलेन्द्र, सुश्री काव्या रैकवार एवं अन्य द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई | सर्वेश उमराव ने स्वरचित देश भक्ति कविता का वाचन किया| अंत में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टाफ सदस्यों के बच्चों औऱ सभी सशत्र रक्षकों को माननीय अंचल प्रमुख द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया |