सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आज, 22 सितंबर है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 22 सितंबर किया गया था।

CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और एनसी-ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,350 रुपये निर्धारित है। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी गई है।

CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के करीब 170 शहरों में होगी। उम्मीदवार 5 पसंदीदा परीक्षा शहर चुन सकेंगे। एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Cat #2026 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #एडम