सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनरल सर्जरी विभाग ने एनाटॉमी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग, एम्स भोपाल के सहयोग से एशियन सोसाइटी ऑफ मैस्टोलॉजी, (ASOMA), अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन और आईसीएमआर के तत्वावधान में सीएमई (CME) और कार्यशाला का आयोजन किया है। राष्ट्रीय ख्याति के सर्जन जो की एम्स नई दिल्ली, केजीएमयू लखनऊ, इंदौर, जबलपुर से भोपाल के सर्जन के साथ उपस्थित थे। देशभर के 150 से अधिक सर्जनों ने इस कार्यशाला में भाग लिया जिसमें जनरल सर्जन, ऑन्कोसर्जन, प्लास्टिकसर्जन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और सर्जिकल ट्रेनी शामिल हैं।

उद्घाटन भाषण में, कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने जनरल सर्जरी, एनाटॉमी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सहयोग से आयोजित कैडेवरिक (शव) कार्यशाला के साथ इस सीएमई (CME) को प्रोत्साहित किया, जिससे निश्चित रूप से स्नातकोत्तर और प्रैक्टिसिंग सर्जनों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एम्स भोपाल सर्जनों के लिए इस तरह की और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एनाटॉमी विभाग में एक कैडेवरिक लैब स्थापित करने की योजना बना रहा है ।

एम्स भोपाल के अध्यक्ष सुनील मलिक ने स्तन कैंसर के लिए इस तरह की बहु-विषयक कार्यशाला आयोजित करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए इस तरह के और कार्यक्रमों का अनुरोध किया।
कार्यशाला के अतिथि, प्रोफेसर चिंतामणि, नई दिल्ली ने वीडियो प्रस्तुति द्वारा स्तन कैंसर के लिए ऑन्कोप्लास्टिक सर्जिकल तकनीकों का विस्तृत प्रदर्शन किया।
एनएचएस (NHS) बर्मिंघम यूके (UK) से विद्या आर ने पैनल डिस्कशन का संचालन किया जिसमें जनरल सर्जन, ऑन्को-सर्जन, प्लास्टिक सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट ने स्तन कैंसर के प्रबंधन पर चर्चा की गई ।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वागता ब्रह्मचारी और श्यामलाल ने किया। हैंड्स ऑन कैडेवरिक वर्कशॉप होगी जिसमें 40 प्रतिभागी होंगे जो कैडेवर पर ऑन्कोप्लास्टिक तकनीक सीखेंगे, जो मध्य प्रदेश मेंअपनी तरह की पहली वर्कशॉप होगी।