सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सीबीआई की एक टीम बीएमएचआरसी में आई थी। सीबीआई का यह एक रूटीन दौरा था, वे किसी सर्च वारंट के साथ नहीं आए थे। उन्होंने हमसे कुछ जानकारियां मांगी थी, जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सीबीआई की टीम द्वारा डायरेक्टर के कमरे में दस्तावेज खंगाले गए, जो कि पूरी तरह गलत है।
बीएमएचआरसी गैस पीड़ितों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।