सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड ..न्यूज़ भोपाल: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर रामभक्तों द्वारा अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भोपाल के अलग-अलग कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर लोगों को अक्षत देकर अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने वार्ड-28 के अंबेडकर नगर में श्रीराम भक्तों द्वारा चलाए जा रहे अक्षत वितरण गृह संपर्क अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-72 स्थित पारसधाम कॉलोनी, भानपुर में घर-घर जाकर अक्षत वितरित कर लोगों को अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया। वहीं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के अशोका गार्डन में गृह संपर्क अभियान के तहत अक्षत देकर रहवासियों को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने किया घर-घर अक्षत वितरण, दिया श्रीराम का निमंत्रण
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने घर-घर संपर्क कर पीले चावल (अक्षत) दिए और लोगों के घरों की दीवारों पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिमा के स्टीकर चिपकाए। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा जिन घरों में गृह संपर्क अभियान के तहत पहुंचे वहां लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। भाजपा के प्रयासों से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण होने से खुश एक बुजुर्ग महिला ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सभी रामभक्त 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही होगी, तब सभी रामभक्त अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए रामभक्त 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपनी कॉलोनी, गांव में स्थित राम और हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। पूजा-अर्चना कर कॉलोनी और गांवों के मंदिरों में प्रसाद वितिरत करें।