सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के शिक्षा शास्त्र विद्या शाखा द्वारा भोपाल के विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने भगवान राम से संबंधित नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया यह नुक्कड़ नाटक परिसर के 110 छात्र-छात्राओं ने नाट्य अनुसंधान केंद्र एवं शिक्षा शास्त्र विद्या शाखा के प्राध्यापकों के दिशा निर्देशन में किया इस अवसर पर 10 नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट डी बी मॉल,न्यू मार्केट, बैरागढ़ बाग सेवनिया, आशिमा मॉल,मिसरोद, कोलार रोड, करोद चौराहा, रायसेन रोड जोड़ आदि विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में राम आश्रित नाटकों का मंचन किया।
इन नुक्कड़ नाटकों का मंचन परिसर के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय के संरक्षण शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नीलाभ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं परिसर के नाटक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी शिक्षकों चन्नाबसवस्वामी, हीरेमठ, हरीश पोडियाल, स्नेहा पाण्डेय, प्रभारी प्राध्यापक राकेश कुमार वर्मा, प्रगति दीक्षित, वरुण सौरभ पोखरियाल, आयुष दीक्षित, कृष्णानंद दनाना, श्रीमती कल्याणी फगरे , मनोज पाटीदार, आकाश गुंटीवार, हरीश मिश्रा, संजय द्विवेदी, महिमा तिवारी, ललित मोहन पंतोला शिक्षकों में सहयोगी भूमिका निभाई।