सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भोपाल में अवध जैसा माहौल है। शहर भर में राम धुन, भजन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों और घरों में सुबर से विशेष पूजा सुंदरकांड सहित हनुमान चालीसा के पाठ हो रहे हैं। प्रभात फेरियां निकली गईं। दोपहर में भंडारे होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिन की शुरुआत तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई कर तथा पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है। भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का है। देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है, भारत के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।