सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड ..न्यूज़ भोपाल / हरदा : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार के गठन के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर से उनके भोपाल स्थित निवास पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सौजन्य भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष तोमर और किसान नेता पटेल के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान किसान नेता कमल पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।