सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव 2023-24 का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा गौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त घुमंतू ,अर्धघुमंतु कल्याण मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा की गई।
आज की विधाओं में वाद्य संगीत परकुशन एवं वाद्य संगीत नानपरकुशन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।
मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने अपने उद्बोधन में..कहा की इस देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है इसलिए आप का यह समय स्वप्न देखने ओर मेहनत करते रहने का है।
इतिहास गवाह है कि राष्ट्र हमेशा से वैसे ही बने हैं जब उन्हें आपकी उम्र के नौजवानों ने बनाया है भगवान राम भगवान कृष्ण स्वामी विवेकानंद का उदाहरण हम सबके सामने हैं और इसलिए हमारे आज के युवा कल के जिम्मेदार नागरिक है हमारे परिवार समाज देश का भविष्य कुलपति ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र के राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया साथी साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजस्थान जॉन स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दें शुभकामनाएं दी
कुल सचिव आई. के. मंसूरी द्वारा युवा उत्सव के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत समन्वयक प्रो. अनसुजा तिवारी द्वारा किया गया।