सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्ला विश्वविद्यालय में बर्ड सर्वे का आयोजन किया गया | यह गतिविधि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC, New Delhi) के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत कराया गया | इस गतिविधि का केंद्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा CoP-26 में प्रस्तावित मिशन लाइफ (Mission LiFE) था | यह मिशन भारत के नेतृत्व में विश्व को दिया गया वैश्विक जन आंदोलन है जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करता है |

इस बर्ड सर्वे में कुल 58 पक्षियों की प्रजातियाँ पायी गयी. इनमें वायर टैलेड स्वालो, ब्लैक बीटर्न, टिकल्स ब्लू फलाय कैचर, एशि ड्रोन्गो, ब्रॉन्ज विंगड जकाना, इंडियन स्पॉट बिल् डक, येलो फूटेड ग्रीन पीजन, व्हाइट ब्रोड फेनटैल सामन्यतः कम मिलने वाली पक्षियों की प्रजातियाँ पायी गई. इस सर्वे का आयोजन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं सरोवर विभाग एवं पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम (EEP), पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO), भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया |

इस सर्वे में 40 छात्रों सहित कई पर्यावरणविदों ने भाग लिया. इनमें विश्विद्यालय के जीव विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष विपिन व्यास, विभागाध्यक्ष अभिलाषा भावसार, अरुण त्यागी (उपाध्यक्ष, भोपाल चैप्टर, द नेचर वालंटियर्स), सुनील देशपांडे (सचिव, भोपाल चैप्टर, द नेचर वालंटियर्स), ओमप्रसाद सोहनी (संयुक्त सचिव, भोपाल चैप्टर, द नेचर वालंटियर्स) एवं अभ्युदय केलकर (संयुक्त सचिव, भोपाल चैप्टर, द नेचर वालंटियर्स) उपस्थित हुए |