सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में श्री राम आएंगे प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाIआज श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की आयोजन परिकल्पना करनेवाले माननीय कुलपति एस.के. जैन जी द्वारा सभी सम्माननीय जन समुदाय का चंदन और प्रसाद के साथ स्वागत एवंअभिनंदन किया।

इस प्रतियोगिता मे 5 वर्ष से 25 वर्ष तक के व्यक्ति प्रतिभागिता कर सकते थे I इस प्रतियोगिता में 72 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। आयोजन में सभी धर्म के साथ साथ छात्र तथा छात्राओं द्वारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस प्रतियोगिता में भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने हिस्सा लिया।
आयोजन समिति में कुल सचिव आई.के.मंसूरी, प्रो.पवन मिश्रा, अनंत सक्सेना, अंशुजा तिवारी, राहुल सिंह परिहार शामिल थे। सलाहकार के रूप में विपिन व्यास एवं शशांक शेखर द्वारा अपनी भूमिका निभाई गई।
प्रतियोगिता के पुरस्कार इस प्रकार रहे

प्रथम पुरस्कार राशि 11000 गरिमा जैन, द्वितीय पुरस्कार राशि 7000 गौरी कागुलकर, एवं तृतीय पुरस्कार राशि 5000 आंचल शर्मा को प्रदान किए गए ।एवम दो सांत्वना पुरस्कार राशि 3000 आरती पवार एवं वीर गुप्ता को दिया गया। विजेताओं का निर्णय की घोषणा चार सदस्यीय ज्यूरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर एस के जैन द्वारा राम के भेषमें आए हुए प्रतिभागियों का पाद प्रक्षेपण (पैर धोया)भी गया। तदुपरांत एक भव्य शोभा यात्रा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सत्यभवन से लेकर विश्वविद्यालय के मंदिर तक निकाली गई जिसमें राम के भेष में आए हुए सभी प्रतिभागियों समेत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक और परिसर में रहने वाले समस्त रहवासी, शहर के विभिन्न कॉलोनीयों के गणमान्य व्यक्ति समेत समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने हिस्सा लिया। आज का कार्यक्रम इसमायने में भी विशेष रहा की विश्वविद्यालय परिसर का माहौल इसके कारण राममय हो गया।