सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा प्रकाशित दीवार कैलेंडर, टेबल स्टैंड कैलेंडर, एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन महामहिम राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल के द्वारा राज भवन में किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस. के. जैन की परिकल्पना से विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कैलेंडर में विश्वविद्यालय की विभिन्न ख्याति प्राप्त उपलब्धियों,गतिविधियों, समृद्ध पुस्तकालय पुस्तकालय में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एवं उपकरणों के छाया चित्रों को शामिल किया गया है। कैलेंडर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक एवं एक्क्षिक अवकाश की जानकारियां दी गई है।इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव आई.के.मंसूरी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण पवन मिश्रा भी उपस्थित थे।
सभी कैलेंडर की प्रतियां मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं प्रमुख विभागों को भी भेजी जा रही हैं ।