सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : -बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भोपाल के तत्वावधान में नराकास की 79 वी बैठक राजभाषा विभाग ग्रह मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के सहायक निदेशक हरीश चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई विशेष अतिथि के रूप में रेखा चंदनावेली
क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक, मध्य प्रदेश, क़मर जावेद महाप्रबंधक
नाबार्ड ,भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वाघ राय मांझी उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक तरसेम सिंह जीरा ने की उक्त बैठक में पिछले छमाही के दौरान बैंकिंग कार्यों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 बैंक एवं 4 बीमा कंपनियों के 39 स्टॉफ सदस्यों को सम्मानित किया गया वहीं नराकास के तत्वावधान में अगस्त 2023से जनवरी 2024 तक विभिन्न बैंकों द्वारा आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं के 28 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम का संचालन नराकास के सदस्य सचिव मुख्य प्रबंधक राजीव तिवारी द्वारा किया गया बैठक में सभी अतिथियों ने बैंकों में चल रहे हिंदी कार्यों की समीक्षा की और उन्होने बैंकिंग कार्यों में शत प्रतिशत हिंदी का प्रयोग किया जाने पर बल दिया इस अवसर पर नराकास द्वारा प्रकाशित बैक भाषा पत्रिका का विमोचन भी किया गया
उल्लेखनीय है राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल के अंचल प्रमुख माननीय श्री तरसेम सिंह ज़ीरा की अध्यक्षता में कार्यरत बैंक नराकास भोपाल को वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु *नराकास राजभाषा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह राजभाषा पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल महोदय श्री रमेश बैस एवं माननीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा के कर-कमलों से दिया गया था |