सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कौशल और समर्पण के शानदार प्रदर्शन कराते में जवाहरलाल नेहरू स्कूल (पीडब्ल्यू) के कक्षा 2 से 5 तक के 15 बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते हैं। आशा निकेतन स्कूल में जिला एवं राज्य कराते एसोसिएशन से संबद्ध संस्था SHI GO SHO WA KAI KARATE DO India ने परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें जवाहरलाल स्कूल के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आशा निकेतन स्कूल में ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
जिन छात्रों ने जूनियर लेवल प्रथम येलो बेल्ट के लिए शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण में बुनियादी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, उन्हें प्रमाण पत्र और येलो बेल्ट से सम्मानित किया जाता है। छात्र न केवल शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि उन मूल्यों का भी प्रदर्शन करते हैं जो इसे गहरा बनाते हैं। छात्रों का अभिनंदन सुनील पाठक (संस्था प्रमुख जेएनएस पीडब्ल्यू), मीता बी जैन (शिफ्ट प्रभारी जेएनएस पीडब्ल्यू), ज्योति परमार और मोहम्मद मतीन खान (प्रशिक्षक प्रभारी) द्वारा किया गया।