सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : छात्रों की तर्कसंगत रूप से विचार करने की क्षमता को विकसित करने के साथ नवाचारों, आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न विकासों पर उनके ज्ञान का आकलन करके तार्किक सोच को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ, आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल, ने केनरा बैंक सर्किल ऑफिस, भोपाल के सहयोग से, इंटर- स्कूल वार्षिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी 8-20, 2024 के दौरान सफलतापूर्वक किया ।
कार्यक्रम के जूनियर वर्ग में कुल 34 स्कूलों और सीनियर वर्ग में कुल 32 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें कुल 66 टीमें शामिल हैं।

इंटर स्कूल वार्षिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2023-24 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर केनरा बैंक, सर्किल ऑफिस, भोपाल के उप महाप्रबंधक राम खिलाड़ी मीना जे थे। समारोह में संजीव अरोड़ा, केनरा बैंक, सर्किल ऑफिस, भोपाल, एवं उमेश कुमार, निदेशक, नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई सम्माननीय रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।