सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: 43वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) को चार पुरस्कार मिले हैं। शासकीय एवं संस्थागत शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में बीएमएचआरसी के नर्सिंग कॉलेज उद्यान को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वृहद उद्यान, मध्यम उद्यान और लघु उद्यान श्रेणी में बीएमएचआरसी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कल कुछ अन्य श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होंगे।
शनिवार को बीएमएचआरसी के जनसंपर्क अधिकारी रितेश पुरोहित ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि गुलाब प्रदर्शनी में हमेशा से ही बीएमएचआरसी को पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं। हमारे सभी उद्यान बहुत सुंदर हैं और उनका बहुत अच्छे से रखरखाव भी किया जा रहा है। बीएमएचआरसी में अब हर्बल गार्डन भी बनाया जा रहा है।