सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के त्वचाविज्ञान विभाग ने जागरूकता बढ़ाने, मिथकों को दूर करने और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया। इस अवसर पर एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक और सीईओ प्रोफेसर अजय सिंह ने मरीजों के प्रति विभाग के अटूट समर्पण और देखभाल की सराहना की। सिंह ने त्वचा विशेषज्ञों से इस कलंक से निपटने और स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी आउटरीच गतिविधियों को तेज करने का आग्रह किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग रोगी देखभाल में राष्ट्रीय मानकों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करेगा। सिंह ने विश्व कुष्ठ दिवस के सम्बन्ध में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। सोसाइटी ऑफ नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज के डब्ल्यूएचओ राज्य समन्वयक डॉ. देवेन्द्र सिंह तोमर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राज्य शाखा में उप निदेशक (कुष्ठ रोग) निधि शर्मा ने चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला और कुष्ठ रोग से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान की सराहना के प्रतीक के रूप में इन्हे समारोह के दौरान सम्मानित भी किया गया।

प्रशंशा जयसवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, त्वचाविज्ञान, ने उपस्थिति का स्वागत किया । एम्स भोपाल में त्वचाविज्ञान विभाग इन सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है।