सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड ..न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल में डॉक्टरों एवं मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में एक नेस्कैफे किऑस्क का उद्घाटन किया गया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने नेस्कैफे किऑस्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे यहां काम करने वाले डॉक्टर, मरीज और उनके रिश्तेदारों को स्नैक्स, चाय, कॉफी इत्यादि की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर कर्नल अजीत कुमार उपनिदेशक (प्रशासन), शशांक पुरवार, चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान प्रोफेसर डॉक्टर सिंह ने साफ सफाई का भी मुआयना किया और कियोस्क संचालक को खाद्य एवं पेय पदार्थ की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। एम्स भोपाल डॉक्टर, मरीज और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है।