सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल में ओस्टियम सेकुंडम एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (ओएसएएसडी) से पीड़ित एक 10 वर्षीय लड़की की सफल पर्क्यूटेनियस क्लोजर प्रक्रिया की गई । ओएसएएसडी में दिल के अंदर एक छेद होता है जिससे दोनों तरफ से रक्त का मिश्रण होता है और हृदय की कार्य क्षमता कम हो जाती है ।

यह प्रक्रिया सामान्य एनेस्थीसिया के तहत एएसडी डिवाइस का उपयोग करके की गयी थी, जो संस्थान में अपनी तरह की पहली प्रक्रिया थी। रोगी का वजन नहीं बढ़ पा रहा था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी । एम्स भोपाल में जब मरीज की जांच की गयी तो उसमे एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट का पता चला।

कार्डियोलॉजिस्ट भूषण शाह, मधुर जैन, किसलय श्रीवास्तव के साथ एनेस्थीसिया से वैशाली वेंडेस्कर, हरीश कुमार, सीमा, आशिमा, कैथ लैब तकनीशियन और नर्सिंग अधिकारियों की टीम ने पूरी लगन के साथ इस प्रक्रिया को संपन्न किया। यह उपलब्धि एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के मार्गदर्शन में हासिल की गयी। उन्होंने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है ।