सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल में फिजियोलॉजी विभाग के अतिरिक्त सुनील चौहान ने किंग्स कॉलेज लंदन में आयोजित न्यूरोफिज़ियोलॉजिकल बेस ऑफ़ ह्यूमन मूवमेंट सम्मेलन में अपना शोध प्रस्तुत किया । सम्मेलन का आयोजन “द फिजियोलॉजिकल सोसाइटी” लंदन द्वारा किया गया था।
चौहान ने “ए क्रॉस-सेक्शन स्टडी ऑफ़ द नोर्मेटिव डाटा ऑफ़ द साइड-टू- साइड सोलेस हॉफमैन रिफ्लेक्स फ्रॉम द काफ मसल इन हेल्थी इंडिवीडुअल्स इन द लाइंग डाउन पोजीशन .” शीर्षक से एक एब्स्ट्रैक्ट प्रस्तुत किया।
पोस्टर को संकाय सदस्यों और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों सहित उपस्थित लोगों से व्यापक सराहना मिली। पोस्टर प्रस्तुति के अलावा, चौहान ने न्यूरोफिज़ियोलॉजी में मानव व्यवहार और उनके माप को प्रभावित करने में माइक्रो और मैक्रो न्यूरॉन्स की भूमिका और प्रासंगिकता से सम्बंधित एक सर्वसम्मति पत्र पर आयोजित चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य पैथोलॉजी और स्वास्थ्य पर लागू परिणामों के साथ यंत्रवत अध्ययन और पूरे शरीर की गतिविधि का पता लगाना था। विशेषज्ञों के सहयोगात्मक प्रयासों से यह सर्वसम्मति पत्र, आने वाले महीने में शीघ्र ही प्रकाशित होगा। सुनील चौहान ने ब्रेनबॉक्स इनिशिएटिव कार्यशाला में न्यूरोफिज़ियोलॉजी पर चर्चा में भी भाग लिया ।
इंग्लैंड के तीसरे सबसे पुराने विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त किंग्स कॉलेज लंदन ने सम्मेलन की मेजबानी की। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने सुनील चौहान को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।