सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल ने मध्य प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से अज्ञात मूल के एक्यूट अनडिफ्रेंशिएटेड फीवर/पाइरेक्सिया के लिए एल्गोरिदम आधारित इंटरवेंशनल दृष्टिकोण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला शीघ्र पहचान के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के चिकित्सा अधिकारियों और महामारी विज्ञानियों की क्षमता निर्माण और एक्यूट अनडिफ्रेंशिएटेड फीवर पैदा करने के लिए जिम्मेदार विभिन्न कारणों का विवेकपूर्ण उपचार के लिए आयोजित की गयी थी। । कार्यशाला का उद्घाटन एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक और सीईओ प्रोफेसर अजय सिंह ने योगेश कुमार, उप निदेशक आईएचआईपी, डीएचएस और शैलेन्द्र कुमार सिंह, राज्य कीटविज्ञानी एम.पी. की उपस्थिति में किया।