सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: फोरम ऑफ ऑप्थेलमिक टीचर्स ऑफ इंडिया (फोटी), द्वारा भावना शर्मा को प्रतिष्ठित सुश्रुत सम्मान प्रदान किया गया। फोटी एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक निकाय है जिसमें देश भर के नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। यह पुरस्कार हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में जे.एस. टिटियाल की अध्यक्षता में आयोजित 7वीं नेशनल असेंबली के दौरान प्रदान किया गया ।
सुश्रुत सम्मान, नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को फोटी द्वारा दिया जाने वाला एक सर्वोच्च सम्मान है। इस वर्ष, यह सम्मान भावना शर्मा को नेत्र शिक्षा और अभ्यास की उन्नति के लिए उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
एम्स भोपाल में नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर एवं प्रमुख भावना शर्मा ने सुश्रुत सम्मान प्राप्त करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेत्र संबंधी ज्ञान को आगे बढ़ाने में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए फोरम ऑफ ऑप्थैल्मिक टीचर्स ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया।
भावना शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने हार्दिक बधाई दी है ।