सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में व्याख्यान माला में कश्मीरीलाल राष्ट्रीय संगठक,स्वदेशी जागरण मंच का “युवाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर एवं रोज़गारोन्मुख भारत प्रशिक्षक के रूप में हमारी भूमिका ” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कश्मीरीलाल ने कहा की कोरोना के बाद से भारत के ट्रेडिशनल नॉलेज के प्रति दुनिया का विश्वास बड़ा हे।
आज नौकरी की जगह स्वरोज़गार पर फोकस करने की आवश्यकता है। युवाओं का माइंडसेट चेंज करना जरुरी हे। शिक्षक समाज एवं युवाओं के लिए प्रेरक होता हे। भारत जैसे देश की बेरोज़गारी की समस्या तभी समाप्त होगी। आज विश्व स्तर की इंडस्ट्रीज को भारतीय चला रहे हैं। आज स्टार्टअप्स ,एग्रीकल्चर,सहकारिता आधारित उद्योंगों आपस में समन्वय कर रोज़गार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। निटर निदेशक सी.सी. त्रिपाठी ने कहा की युवा स्वरोज़गार की तरफ बड़े जिससे आत्मनिर्भर भारत की नीव को मजबूती प्रदान हो सके। यह देश की सर्वोच्च प्राथमिकता व् चुनौती भी हे।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो अजय सराठे थे। आभार प्रदर्शन डीन पी. के. पुरोहित एवं कार्यक्रम का संचालन अंजना तिवारी ने किया । इस व्याख्यान में निटर के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे ।