सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किर्गिस्तान की 13 मेडिकल यूनिवर्सिटी मान्यता प्रक्रिया में असफल, भारतीय छात्रों की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। किर्गिस्तान में चिकित्सा शिक्षा हासिल कर रहे भारतीय विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। वहां सरकार ने मेडिकल विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए अनिवार्य राज्य मान्यता प्रक्रिया शुरू की थी। भारतीय दूतावास के अनुसार 13 चिकित्सा संस्थान इस प्रक्रिया को पास नहीं कर सके हैं। इन संस्थानों में अविसेन्ना इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, एडम यूनिवर्सिटी, रॉयल मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, अल्तामीमी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी और ओश इंटरनेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।
किर्गिस्तान के नियमों के मुताबिक, राज्य मान्यता हासिल नहीं करने वाले संस्थानों पर लाइसेंस निलंबित किए जाने की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों में स्थानांतरित करने की व्यवस्था बनाई है।
भारतीय विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्थानांतरण के बाद उनकी पढ़ाई, चिकित्सकीय प्रशिक्षण और इंटर्नशिप भारत में मान्यता के लिए निर्धारित नियमों के अनुरूप होगी या नहीं। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के अनुसार विदेश से चिकित्सा डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम, अवधि और इंटर्नशिप संबंधी शर्तें पूरी करनी होती हैं।
भारतीय दूतावास ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता और पाठ्यक्रम की स्थिति की अच्छी तरह जांच करें। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि विदेशी चिकित्सा शिक्षा के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग किसी सामान्य विश्वविद्यालय सूची का अनुमोदन नहीं करता।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #असफल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सरक #टरन