सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजनाइकाई द्वारा दीपावली एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम अधिकारियों एवं रासयोस्वयंसेविकाओं के साथ आयाम इन्क्लूसिव स्कूल, रातीबड़ का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज एवं विद्यालय दोनों स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।

आयाम इन्क्लूसिव स्कूल में स्वयंसेविकाओं ने दीपावली खुशियां बांटी

विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले एवं सामान्य बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर बच्चों के लिए उपहार एवं विभिन्न वितरण सामग्री के साथ पटाखे, मिठाई एवं नमकीन वितरित किए गए। बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, चौपाइयाँ सुनाईं एवं भक्तिमय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बच्चों के साथ मनोरंजक खेल खेले तथा पटाखे फोड़कर उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

आयाम इन्क्लूसिव स्कूल में स्वयंसेविकाओं ने दीपावली खुशियां बांटी

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेविकाओं को जीवन की विविध वास्तविकताओं से परिचित कराना तथा उनमें संवेदनशीलता, सहानुभूति, समावेशिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। जीवन में सभी की परिस्थितियाँ समान नहीं होतीं, लेकिन हम किसी के जीवन में खुशी और मुस्कान की वजह अवश्य बन सकते हैं।

आयाम इन्क्लूसिव स्कूल में स्वयंसेविकाओं ने दीपावली खुशियां बांटी

इस पहल के माध्यम से स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया गया कि सच्ची सेवा केवल सहायता करने में नहीं, बल्कि दूसरों को अपनत्व, सम्मान और समानता का एहसास कराने में भी है। रासयोका उद्देश्य ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो स्वयं के विकास के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को समझे और सकारात्मक योगदान दे सके।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #आयाम #इन्क्लूसिव #स्कूल #स्वयंसेविकाओं #दीपावली #खुशियां #बांटी #आयामइन्क्लूसिवस्कूलमें