सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम तथा आमजन में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मलेरिया कार्यालय, भोपाल द्वारा निर्धारित विभिन्न शासकीय कार्यालयों, चिकित्सालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव संबंधी जागरूकता पोस्टर लगाए गए। इस अभियान के अंतर्गत 20 विभिन्न स्थलों पर पोस्टर लगाकर आम नागरिकों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों एवं पात्रों को ढंककर रखें, कूलर एवं अन्य जल संग्रहण पात्रों की नियमित सफाई करें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें एवं मच्छरदानी का उपयोग करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम में सहयोग करें तथा बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच एवं उपचार कराएं। डेंगू एवं मलेरिया से बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। जनभागीदारी से ही इन बीमारियों पर नियंत्रण संभव है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #डेंगू #मलेरिया #बचाव #जागरूकता #पोस्टर #लगाए #सीएनएन #डेंगूमलेरियासेबचाव