सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: भोपाल एलएनसीटी कॉलेज में में 50 प्रतिभाशाली क्रिएटर्स सम्मानित, बिग बॉस फेम अभिनेत्री चाहत पांडे ने बढ़ाया गौरव डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विशिष्ट पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एलएनसीटी कॉलेज,द्वारा इन्फ्लुएंसर अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया। सीईएम कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 500 से अधिक इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपना नामांकन कराया। इनमें बड़ी संख्या भोपाल के क्रिएटर्स की रही। नामांकन के बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभागियों की योग्यता, प्रतिभा और उनके कार्यों के आधार पर लगभग 50 उत्कृष्ट क्रिएटर्स का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बिग बॉस फेम अभिनेत्री चाहत पांडे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ अनुपम चौकसे के साथ चयनित क्रिएटर्स को सम्मानित किया। अपने पसंदीदा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए यह अवसर विशेष रहा। मंच पर सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। अभिनेत्री चाहत पांडे की उपस्थिति ने आयोजन को खास आकर्षण प्रदान किया।
सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन आज युवाओं के लिए अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। 500 से अधिक नामांकन के बीच लगभग 50 क्रिएटर्स का चयन किया जाना कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में शामिल रहा। सम्मानित क्रिएटर्स विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक गतिविधियों और डिजिटल उपस्थिति के माध्यम से दर्शकों तक पहुंच बना रहे हैं।
इस आयोजन में क्रिएटर्स का चयन केवल उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति तक सीमित न रखते हुए उनकी योग्यता और कार्य के आधार पर किया गया। इसका उद्देश्य उन प्रतिभाओं को पहचान देना था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और रचनात्मकता के माध्यम से एक अलग मुकाम हासिल किया है। सम्मान समारोह ने इन क्रिएटर्स के प्रयासों को सार्वजनिक मंच पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान किया। विभिन्न क्षेत्रों के क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रचनात्मकता, निरंतर प्रयास और अपने कार्य के प्रति समर्पण के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई जा सकती CEM कंपनी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में अभिनेत्री चाहत पांडे और एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ अनुपम चौकसे द्वारा क्रिएटर्स को सम्मानित किया जाना आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। लगभग 45 चयनित प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान कर उनके रचनात्मक प्रयासों को सराहाया गया
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एलएनसीटी #कॉलेज #इन्फ्लुएंसर #अवॉर्ड #2026 #आयोजित #सीएनएन #एलएनसीटीकॉलेजमेंइन्फ्लुएंसर