सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: विद्यार्थी जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद से जाने कानूनी अधिकार भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में "विद्यार्थी जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी एवं एनएसएस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस प्रसाशन के संयुक्त प्रयासों से किये जा रहे नवाचार हैं जिसका उद्देश्य विधार्थियो को कानूनी व्यवस्थाओ एवं अधिकारों से अवगत करते हुए पुलिस एवं जन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं की जानकारी कार्यक्रम की सूत्रधर श्रीमती नेहा चौधरी द्वारा अवगत कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगरीय पुलिस भोपाल रही इनके साथ ही पुलिस विभाग से अतिरिक्त डीसीपी मंजुलता एवं एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों के लिए जन सुरक्षा और कानूनी अधिकार कार्यशाला आयोजित

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीसीपी मंजुलता ने छात्राओं को इस कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया गय। इसके पश्चात एसीपी अजय बाजपेयी ने ट्रैफिक अवेयरनेस विषय पर छात्राओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा यादव द्वारा कार्यक्रम की सफलता एवं उद्देश्य पूर्ति हेतु शुभकामनायें देते हुए छात्राओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानून की जानकारी प्राप्त कर स्वयं को अबला से सबला व स्वयं शक्ति साबित करने की प्रेरणा दी। इसी क्रम में कार्यक्रम की मुख्य अथिति मोनिका शुक्ला, जो महाविद्यालय की वर्ष 1988 की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं, के उद्बोधन में उनके द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर सवाम की सुरक्षा के साथ जन सामान्य को जानकारी साझा कर उन्हें कानूनी अधिकारों से जागरूक करने की जिम्मेदारी दी।

विद्यार्थियों के लिए जन सुरक्षा और कानूनी अधिकार कार्यशाला आयोजित

तत्पश्चात निरीक्षक रमण शर्मा जि द्वारा साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति विषय, निरीक्षक आराधना पटेल जी द्वारा फर्स्ट रिस्पांडर पुलिस आपातकालीन संस्थाएं एवं आपदा प्रबंधन व पीसीआर वेन के बारे में निरीक्षक सरिता बर्मन जी द्वारा अपराधिक नया व्यवस्था पुलिस स्टेशन कोर्ट एवं महिला हेल्थ टैक्स की जानकारी एवं निरीक्षक किरण पेड्रो जी द्वारा बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी दें साथी इनके द्वारा छात्राओं के मन में उपस्थित शंकाओं व सवालों का भी निराकरण कर कानूनी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की संपूर्ण जानकारी दी गई। इसके पश्चात महाविद्यालय सदस्यों में उदिता शर्मा द्वारा छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य कल्याण एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर नेहा चौधरी द्वारा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे का रास्ता तय करने के विषय पर एवं वर्षा धाकड़ द्वारा अधिकार संविधान एवं कानून के नियम विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

विद्यार्थियों के लिए जन सुरक्षा और कानूनी अधिकार कार्यशाला आयोजित

छात्राओं को पीसीआर वन का निरिक्षण एवं थाना हबीबगंज का भ्रमण कराया जाकर पुलिस द्वारा दी जा रही जन सुरक्षा से अवगत कराया गया छाया चंद्रवंशी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का में आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यालय वरिष्ठ प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहा चौधरी एवं वर्षा धाकड़ द्वारा किया गया इसके क्रियान्वयन में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक अनिल कौशल के. वि. राय निशा शर्मा, जागृति कटरा अंजली अरख का विशेष सहयोग रहा।

विद्यार्थियों के लिए जन सुरक्षा और कानूनी अधिकार कार्यशाला आयोजित

कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम में बताए गए कानूनी अधिकारों के लाभ की जानकारी प्राप्त की । संभागायुक्त शर्मा ने कहा कि इस बार शासन द्वारा किसानों को खाद्य वितरण व्यवस्था को अत्यंत सुगम बनाया गया है। किसान घर बैठे ही खाद के लिए व्हाट्सएप से टोकन जनरेट कर सकते हैं। पंचायत स्तर पर फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाए गए हैं। फसल बोने वाले प्रत्येक किसान को उसकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाएगा। शर्मा ने अधिकारियों को खाद्य वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसान को खाद्य प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। संभागायुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों में नरवाई जलाने को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए किसानों को समझाइश दी जाए तथा हार्वेस्टर के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए। हर हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगा होना चाहिए, इससे नरवाई मिट्टी में मिल जाती है। किसानों को फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के लिए बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बात करें।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #विद्यार्थियों #सुरक्षा #कानूनी #अधिकार #कार्यशाला #आयोजित #सीएनएन #विद्यार्थियोंकेलिएजन