सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: एमसीयू में मोबाइल फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित स्टूडेंट्स ने मोबाइल कैमरे के साथ लाइट, कैमरा, सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट की बारीकियां सीखीं भोपाल। फोटोग्राफी एक विजुअल आर्ट है। इसमें इमेज और लाइट के जरिये तस्वीरों को कैमरे के जरिये तैयार किया जाता है। फोटोग्राफी के लिए हमें बहुत सी जरूरी चीजों की जरूरत होती है। सबसे पहली चीज जो फोटोग्राफी के लिए जरूरी है वह है नजरिया। यह बहुत बड़ा विषय है। दरअसल एक ही फोटो को तीन या चार लोग अलग-अलग तरह से ले सकते हैं। इसके अलावा फोटो के लिए सब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट, फ्रेम, लाइट, बैकग्राउंड जैसी बारीकियों पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। ये बातें कैनन कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी श्री वीरेंद्र सिंह ने एमसीयू में सिनेमा अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित मोबाइल फोटोग्राफी कार्यशाला में कहीं। वे विद्यार्थियों को मोबाइल के जरिये बेहतर फोटोग्राफी करने की बुनियादी बातों पर चर्चा कर रहे थे।

एमसीयू में मोबाइल फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित

इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि फोटोग्राफी के तीन अलग-अलग चरण होते हैं। प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन। फोटो लेने के बाद उसकी एडिटिंग या फिनिशिंग का भी इस आर्ट में आजकल महत्व बढ़ गया है। पहले फोटो पर एडिटिंग का काम नहीं हो पाता था। एक बार में ही जो भी फोटो कैप्चर हो गया उसमें कुछ भी एडिट कर पाना संभव नहीं था। लेकिन आज तकनीक ने फोटो को एडिट कर और भी बेहतर करने की सुविधा दी है। इफैक्टिव फोटोग्राफ के लिए सायंकाल का विशेष सत्र इस कार्यशाला में शाम के वक्त लाइट और अन्य इफैक्ट्स के साथ फोटोग्राफी को लेकर एक विशेष सत्र भी आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को गैलेक्सी फोटोग्राफ, स्पेशल लाइट इफैक्ट फोटोग्राफ

एमसीयू में मोबाइल फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित

आदि की बारीकियों से रू-ब-रू करवाया गया। विद्यार्थियों ने शाम के वक्त अलग ही प्राकृतिक वातावरण में विश्वविद्यालय के परिसर में नेचर, गैलेक्सी, बिल्डिंग्स और अन्य विषयों पर फोटो के हुनर सीखे।

एमसीयू में मोबाइल फोटोग्राफी पर कार्यशाला आयोजित

इसके बाद विद्यार्थियों को अभ्यास के बतौर परिसर में फोटोग्राफी के विविध विषय दिए गए। हैंडसआन प्रैक्टिस के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी ने अपने विषय पर फोटोग्राफ्स लेना और पोस्ट प्रोडक्शन में उसे एडिट करनी की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रम के संयोजक गजेंद्र अवास्या ने आरंभ में विषय की भूमिका रखते हुए विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के महत्व के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एमसीयू #मोबाइल #फोटोग्राफी #कार्यशाला #आयोजित #सीएनएन #सेंट्रल #एमसीयूमेंमोबाइलफोटोग्राफी