सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचेगा कौशल विकास एवं काउंसलिंग अभियान AI, डिजिटल तकनीक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों की जानकारी के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन भोपाल। कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा–2026, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल से फ्लैग ऑफ किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आईसेक्ट केंद्रों से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों तक कौशल विकास, करियर काउंसलिंग और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना है। यह अभियान युवाओं को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं और भविष्य के रोजगार अवसरों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आईसेक्ट द्वारा आयोजित यह यात्रा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विद्यार्थियों, युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों से संवाद करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी, छतरपुर और शहडोल क्षेत्रीय मार्गों के अंतर्गत विभिन्न जिलों में संपर्क एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व, करियर के विकल्पों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “आज के बदलते दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के पास तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल होना भी आवश्यक है। आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा युवाओं को भविष्य की तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल्स से परिचित कराने का

महत्वपूर्ण प्रयास है। इस तरह की पहल विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, सही करियर विकल्प चुनने और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार होने में मदद करती है।” स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति विजय सिंह ने कहा, “शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उन्हें वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। कौशल विकास, करियर काउंसलिंग और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण आज की शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। आईसेक्ट की यह यात्रा विद्यार्थियों को कौशल-आधारित शिक्षा के महत्व को समझने और अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने का अवसर प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि यह अभियान युवाओं में सीखने, नवाचार करने और आत्मनिर्भर बनने की भावना को प्रोत्साहित करेगा।”
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “कौशल विकास यात्रा विद्यार्थियों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। करियर काउंसलिंग के जरिए युवाओं को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण एवं रोजगार के विकल्पों को समझने में सहायता मिलती है। विशेष रूप से ए आई और अन्य उभरती तकनीकों के प्रति जागरूकता आज के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के अभियान कौशल-आधारित शिक्षा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने और युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में सहायक होंगे।”

आईसेक्ट इंडिया के सीनियर मैनेजर – नेशनल नेटवर्क, राजेश पांडा ने कहा, “कौशल विकास यात्रा आईसेक्ट के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं तक कौशल-आधारित शिक्षा एवं प्रशिक्षण के अवसर पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमारा उद्देश्य केवल पाठ्यक्रमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप सही दिशा प्रदान करना भी है। इस अभियान के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़कर फ्यूचर स्किल्स, डिजिटल तकनीक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा अपने कौशल को विकसित कर भविष्य के अवसरों के लिए तैयार हो सकें।” फ्यूचर स्किल्स और ए आई लिटरेसी पर विशेष जोर वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और उद्योगों में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को भविष्य में उपयोगी कौशलों की जानकारी देने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान के माध्यम से युवाओं को तकनीकी दक्षता विकसित करने, रोजगार के लिए आवश्यक कौशल पहचानने और अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कार्यक्रमों के अनुसार सेमिनार, कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग सत्र और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी साझा की जाएगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास की भूमिका समझने तथा उच्च शिक्षा के साथ व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के महत्व से परिचित होने का अवसर मिलेगा। 250 से अधिक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की जानकारी कौशल विकास यात्रा के दौरान आईसेक्ट और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की साझेदारी में संचालित 250 से अधिक डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की जानकारी भी विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाई जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर एवं आईटी, फ्यूचर स्किल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, बैंकिंग एवं फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि आधारित कौशल और रिटेल जैसे रोजगारोन्मुख क्षेत्र शामिल हैं।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध प्रशिक्षण विकल्पों की जानकारी देकर उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता, रुचि और करियर की संभावनाओं के अनुसार उपयुक्त पाठ्यक्रम चुनने में सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, आईसेक्ट के केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों तक कौशल विकास से जुड़ी जानकारी पहुंचाने तथा प्रशिक्षण के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचेगा संपर्क अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कौशल विकास यात्रा के अंतर्गत नीमच, सीहोर, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, पिपरिया, बैतूल, देवास, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, कटनी, मैहर, सतना, दमोह, सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, रायसेन, विदिशा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और अन्य निर्धारित जिलों में संपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
यात्रा के माध्यम से आईसेक्ट केंद्रों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क मजबूत करने के साथ-साथ प्रशिक्षण की आवश्यकताओं को समझने और अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा युवाओं को कौशल-आधारित शिक्षा, तकनीकी दक्षता और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक निरंतर पहल है। इस अभियान के माध्यम से संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने करियर तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जागरूक बनाना है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #स्कोप #ग्लोबल #स्किल्स #यूनिवर्सिटी #कौशल #विकास #यात्रा #स्कोपग्लोबलस्किल्सयूनिवर्सिटी