सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य एवं सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्य दायित्वों का निष्पक्षता से निर्वहन करने का संकल्प लिया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य रेलकर्मियों को अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करना तथा कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

भोपाल मंडल में सतर्कता सप्ताह शुरू, रेलकर्मियों ने ली शपथ
भोपाल मंडल में सतर्कता सप्ताह शुरू, रेलकर्मियों ने ली शपथ

इस दौरान रेलकर्मियों को भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपनाने, नियमों का पालन करने तथा रेल सेवाओं में पारदर्शिता एवं जनविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से रेल प्रशासन का उद्देश्य संगठन में सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और नैतिक आचरण की संस्कृति को बढ़ावा देना है, ताकि रेल सेवाओं को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, सभी शाखा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #भोपाल #मंडल #सतर्कता #सप्ताह #शुरू #रेलकर्मियों #शपथ #भोपालमंडलमेंसतर्कता