सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय एस.एच.जी.सी. मॉडल यूनाइटेड नेशंस का समापन गौरव, प्रेरणा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस सम्मेलन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्व के समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श, कूटनीतिक संवाद तथा नीतिगत बहस के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रतिष्ठित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनके साथ देशभर से आए अनुभवी एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में एमयूएन का भव्य समापन

प्रतिनिधियों ने गहन शोध, तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण तथा कूटनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न समितियों की चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी की। सम्मेलन में पाँच समितियाँ—लोकसभा, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज़ मीट, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद,संयुक्त राष्ट्र महिला तथा इंटरनेशनल प्रेस—शामिल थीं। इन समितियों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषयों पर केंद्रित चर्चा और नीतिगत विचार-विमर्श किया गया। भारतीय समितियों में भारत की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और ए आई -जनित सिंथेटिक मीडिया के नियमन के बीच संतुलन स्थापित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अंतरराष्ट्रीय समितियों में सोशल मीडिया के उपयोग पर आयु-आधारित प्रतिबंध, बच्चों के डिजिटल अधिकारों तथा स्वचालन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में एमयूएन का भव्य समापन

समापन समारोह में विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बेस्ट पार्लियामेंटरियन् /रेप्रिज़ेनटिव, बेस्ट डेलिगेट, हाई कामन्डैशन, स्पेशल मेन्शन और ऑनरेबल मेन्शन जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल प्रेस के प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर, फोटोग्राफी में स्पेशल मेन्शन, सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और पत्रकारिता में स्पेशल मेन्शन पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह उत्साहपूर्ण तालियों के बीच संपन्न हुआ,जिसमें प्रतिभागियों की उपलब्धियों तथा दो दिवसीय विचार-विमर्श, सहयोग और व्यक्तिगत विकास के अनुभवों का उत्सव मनाया गया।

संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में एमयूएन का भव्य समापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी औरप्रभावशाली प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी। सम्मेलन की समग्र कार्यवाही के कुशल संचालन तथा उत्कृष्ट समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए श्री मानस दौलानी के विशेष योगदान की भी प्रशंसा की गई। एस.एच.जी.सी. मॉडल यूनाइटेड नेशंस ने विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मविश्वास, प्रभावी वक्तृत्व कला और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #संत #हिरदाराम #गर्ल्स #कॉलेज #एमयूएन #भव्य #समापन #संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज