सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विद्यार्थियों में उद्यमिता की सोच विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने के उद्देश्य से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) में एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन और एआईसी-आरएनटीयू परिसर में यंग इंडियंस (वाईआई) के सहयोग से ईएंडआई सेल ने ई-सेल लीग 2026 का आयोजन किया। इसमें 11 संस्थानों के एंटरप्रेन्योरशिप सेल एक मंच पर आए। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वांडरलूम्स के सह-संस्थापक प्रतीक वात्स शामिल हुए।
ई-सेल बीएसएसएस बना विजेता ई-सेल लीग 2026 में ई-सेल बीएसएसएस ने पहला स्थान हासिल किया। ई-सेल आईआईआईटी दूसरे और ई-सेल सिस्टेक तीसरे स्थान पर रहा। लीग की थीम “पांच चुनौतियां, एक लीडरबोर्ड” रखी गई थी। इसके तहत पांच ट्रैक आयोजित किए गए। इनमें बिजआईक्यू, द पिच लैब, मैडवर्स, कोडएक्स और ड्रेस-अ-फाउंडर शामिल थे। प्रत्येक ट्रैक में उद्यमिता के अलग-अलग पहलुओं को परखा गया। इनमें व्यावसायिक ज्ञान, पिचिंग, मार्केटिंग, तकनीकी समस्याओं का समाधान, रचनात्मकता और व्यक्तिगत ब्रांडिंग शामिल थे।
उद्यमिता की राह और स्टार्टअप की चुनौतियों पर चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत लीग की परिकल्पना, उद्देश्यों और प्रारूप के परिचय से हुई। इसके बाद उद्यमिता के महत्व और नए नवाचारों को आगे बढ़ाने में संस्थागत सहयोग तथा उद्योग जगत की भूमिका पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वांडरलूम्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक वात्स शामिल हुए। वांडरलूम्स शार्क टैंक से वित्तपोषण प्राप्त स्टार्टअप है। उनके सत्र का विषय “राइडर से फाउंडर तक” था। इसमें प्रतिभागियों को उद्यमी बनने की यात्रा और नया उद्यम खड़ा करने की व्यावहारिक चुनौतियों से परिचित कराया गया। एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन के निदेशक नितिन वात्स ने विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का पता लगाने और अपनी उद्यमिता यात्रा के लिए सही मार्गदर्शक चुनने के लिए प्रेरित किया।
आरएनटीयू की रजिस्ट्रार संगीता जौहरी ने कहा, “सफलता तीन आई पर टिकी है इंटेंट (इरादा), इन्क्लूसिविटी (समावेशिता) और इनोवेशन (नवाचार)। इन्हें तीन सी के साथ जोड़ें करेज (साहस), कंसिस्टेंसी (निरंतरता) और क्यूरियोसिटी (जिज्ञासा)। जब ये दोनों समूह साथ आते हैं, तो आप अद्भुत काम कर सकते हैं।” कुलगुरु आर.पी. दुबे ने कहा, “विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की सोच विकसित करना समय की जरूरत है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपने विचारों को स्टार्टअप में बदलने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
एक दिन के आयोजन से आगे उद्यमिता नेटवर्क बनाने की पहल एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन का उद्देश्य ई-सेल लीग को केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे आगे बढ़ने की शुरुआत बनाना है। फाउंडेशन ऐसा नेटवर्क विकसित करना चाहता है, जिसके माध्यम से उभरते उद्यमियों को मार्गदर्शन, उद्योग जगत से संपर्क, इंटर्नशिप, इन्क्यूबेशन सहायता और अन्य अवसर मिल सकें।
विद्यार्थियों को सही लोगों, संसाधनों और मंचों से जोड़कर फाउंडेशन उनके विचारों को आगे बढ़ाने में मदद करना चाहता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए तैयार करना है। सहयोगी संस्थान और प्रायोजक ई-सेल लीग 2026 को विभिन्न सहयोगी संस्थानों और प्रायोजकों का समर्थन मिला। इनके सहयोग से विद्यार्थी समुदाय को उद्योग जगत और उद्यमिता से जुड़े अवसरों के साथ जोड़ने में मदद मिली।
संस्थागत और इकोसिस्टम सहयोगियों में यंग इंडियंस, भोपाल और आरएनटीयू का ईएंडआई सेल शामिल रहे। आयोजन एआईसी-आरएनटीयू फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। ब्रांड और आयोजन सहयोगियों में गेज स्किल्स, एआरके, वांडरलूम्स ,रिमोट फिजियोस , नेटवर्क एक्स , टेंडर सहायाक एआई, पिज्जेरिया द कैफे ,रमन ग्रीन्स और प्लेग्राउंड शामिल रहे।
इन सहयोगियों की भागीदारी से लीग में उद्योग जगत के अनुभवों और व्यावहारिक गतिविधियों को शामिल करने में मदद मिली। इससे अनुभव आधारित शिक्षा और उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने पर आयोजन का फोकस बढ़ा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #आरएनटीयू #सेल #लीग #2026 #बीएसएसएस #टीम #बनी #आरएनटीयूईसेललीग