सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : “65–70 किलोग्राम भार वर्ग में करेंगे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व; 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगी प्रतियोगिता” भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी ,भोपाल के बीपीईएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थी एवं प्रतिभाशाली बॉक्सर कार्तिक काजले का ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026–27 के लिए चयन हुआ है। कार्तिक 65–70 किलोग्राम भार वर्ग में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक गलगोटियास यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी। कार्तिक के चयन से विश्वविद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं और प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर एसजीएसयू के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “कार्तिक का राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। हमें विश्वास है कि कार्तिक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।” विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विजय सिंह ने कहा, “विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियाँ उनकी निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम होती हैं। कार्तिक का चयन अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करेगा। हम उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।”

एसजीएसयू बॉक्सर कार्तिक काजले का अंतरविश्वविद्यालय चैंपियनशिप चयन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सितेश कुमार सिन्हा ने कार्तिक को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए प्रसन्नता और सम्मान का अवसर है। पढ़ाई के साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल करना विद्यार्थियों के समग्र विकास को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि कार्तिक अपनी मेहनत और खेल भावना से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” डीन एकेडमिक वी.के. गुप्ता ने कहा, “शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्तिक का चयन उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देगी।”

इसके साथ ही डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार शर्मा, एचओएस एजुकेशन संजू शर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजर, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ममलेश कर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर नलिनी खरे तथा सभी विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों ने कार्तिक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि कार्तिक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने खेल कौशल से का नाम रोशन करेंगे। विश्वविद्यालय ने उन्हें आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एसजीएसयू #बॉक्सर #कार्तिक #काजले #अंतरविश्वविद्यालय #चैंपियनशिप #चयन #एसजीएसयूबॉक्सरकार्तिककाजले