सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ विश्वविद्यालय के निवेदिता महिला छात्रावास में फ्रेशर पार्टी एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति जयप्रकाश सैनी जी एवं विश्वविद्यालय की फर्स्ट लेडी संगीता सैनी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।माननीय कुलपति ने गणपति वंदना, विष्णु स्त्रोतम, गरबा एवं डांडिया जैसे परंपरागत गीतों एवं लोकगीतों के कलाकारों की प्रशंसा किया। कुलपति जी ने मेडागास्कर, कज़ाख़िस्तान, बांग्लादेश आदि देशों से लविवि में अध्ययनरत विदेशी छात्राओं से भी वार्तालाप किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अमिता कनौजिया ,चीफ प्रोवोस्ट आशीष अवस्थी, निवेदिता छात्रावास की प्रोवोस्ट रतना कटियार , एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट अनुपम पटेल आदि उपस्थिति रही ।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #लखनऊ #विश्वविद्यालय #फ्रेशर #पार्टी #संग #डांडिया #नाइट #लखनऊविश्वविद्यालयमेंफ्रेशर