सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल – दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने चुना भट्टी क्षेत्र के निर्मल सोसाइटी के बूथ 254 पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मकता का वातावरण निर्मित होता है, कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों से प्रभावित होकर जन कल्याण के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़के हिस्सा ले रहे हैं। और मन की बात कार्यक्रम से छुपी हुई प्रतिमाओं का निखार भी होता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी और ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

कार्यक्रम में पंचशील मंडल के अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय बूथ अध्यक्ष पालीवाल विजेंद्र राजपूत चंद्रभान यादव बृजमोहन पटेल विनय गुप्ता विनोद प्रजापति सुमित पांडे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #विधायक #भगवानदास #सबनानी #सुनी #बात #सीएनएन #सेंट्रल #विधायकभगवानदाससबनानीने