सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: क्रिस्प की कार्यशाला में आईएएसओडब्ल्यूए की सदस्यों ने सीखा ए.आई का उपयोग

क्रिस्प की कार्यशाला में आईएएसओडब्ल्यूए की सदस्यों ने सीखा ए.आई का

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टॉफ परफॉरमेंस भोपाल द्वारा आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स) एसोसिएशन सदस्यों के लिए आई.ए.एस गेस्ट हाउस में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें क्रिस्प के विशेषज्ञ ने चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी और कैनवा जैसे डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। कार्यशाला में बताया गया कि ए.आई की मदद से रोजमर्रा के कई काम आसानी से किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों ने समझाया कि चैटजीपीटी और जेमिनी पर सही प्रॉम्प्ट लिखकर अपनी जरूरत के अनुसार जानकारी, लेखन सामग्री और नए विचार प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे समय बचाने के साथ काम को बेहतर तरीके से पूरा करने में भी मदद मिलती है।

क्रिस्प की कार्यशाला में आईएएसओडब्ल्यूए की सदस्यों ने सीखा ए.आई का

कार्यशाला में प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि चैटजीपीटी और जेमिनी की मदद से तैयार किए गए प्रॉम्प्ट का उपयोग कैनवा पर पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन और अन्य डिजाइन बनाने के लिए कैसे किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल करके रचनात्मक सामग्री तैयार करने की प्रक्रिया को आसान उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यशाला के दौरान आईएएसओडब्ल्यूए सदस्यों ने ए.आई टूल्स और कैनवा के इस्तेमाल से जुड़े कई सवाल पूछे। क्रिस्प के विशेषज्ञों ने उनकी समस्याओं को समझकर व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दिया और टूल्स के उपयोग में आ रही कठिनाइयों को दूर करने में मदद की। कार्यशाला में नमिता बरनवाल, सचिव, कोषाध्यक्ष शाइनी चक्रवर्ती तथा संयुक्त सचिव नेहा चौधरी और संयुक्त सचिव खुशबू चौधरी व अन्य सदस्य मोजूद रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #क्रिस्प #कार्यशाला #आईएएसओडब्ल्यूए #सदस्यों #सीखा #उपयोग #सीएनएन #क्रिस्पकीकार्यशालामें