सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल, भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष की थीम “साइबर स्मार्ट भारत: आज सुरक्षित, कल सशक्त” है। कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, फर्जी संदेशों, ओटीपी/पिन साझा करने से होने वाले जोखिमों तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचने का संदेश दिया जाएगा।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:1. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता थीम: क्लिक करने से पहले सोचें – साइबर स्मार्ट बनें, साइबर सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थीम: साइबर स्मार्ट भारत: आज सुरक्षित, कल सशक्त , पैनल चर्चा विषय: साइबर स्मार्ट भारत: आज सुरक्षित, कल सशक्त पैनल चर्चा में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा की वर्तमान चुनौतियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में श्वेता भंडारी (सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, मैनिट, भोपाल), ओम मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, साइबर सुरक्षा, एनएलआईयू, भोपाल), संजय कुमार (पुलिस आयुक्त, मध्य प्रदेश पुलिस, भोपाल), बेबी मंडल (सहायक महाप्रबंधक एसबीआई बैंकिंग लोकपाल कार्यालय, भोपाल) तथा साकेत सिंह कौरव (प्रधान क्यूरेटर एवं केन्द्र प्रमुख, आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल — मॉडरेटर) सहभागिता करेंगे। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने की अपील करता है। पंजीकरण हेतु: इच्छुक प्रतिभागी दिए गए लिंक https://tinyurl.com/rscbcncsam26 पर पंजीकरण कर सकते हैं अथवा संबंधित क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। आइए, मिलकर एक सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल भारत के निर्माण में योगदान दें।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #राष्ट्रीय #साइबर #सुरक्षा #जागरूकता #माह #2026 #सीएनएन #राष्ट्रीयसाइबरसुरक्षाजागरूकता