सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: आरजीपीवी भोपाल के ई-सेल द्वारा दो दिवसीय ‘इम्प्रेनडिटोर 5.0’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन में स्टार्टअप स्प्रिंट चैलेंज (16 घंटे की हैकाथॉन), स्टार्टअप एक्सपो, वेंचर हंट, रोबो एरीना, आईपीएल ऑक्शन चैलेंज, बिजनेस राइवल्स एरीना, स्टॉक मार्केट सिमुलेशन और यूआई/यूएक्स वॉर्स जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही, उद्योग जगत के विशेषज्ञ—राहुल लखमानी (CEO, स्कीइफाई सॉल्यूशंस), उत्कर्ष पाठक (वरिष्ठ इंजीनियर, पब्लिसिस सपििएंट) और अदिति चौरसिया (संस्थापक, एल्गोरिदमएचक्यू)—विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #आरजीपीवी #दिवसीय #इम्प्रेनडिटोर #आयोजन #शुरू #सीएनएन #सेंट्रल #आरजीपीवीमेंदोदिवसीय