सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: राज्य स्तरीय रेड रन मिनी मैराथन 2026 में युवाओं का उत्साह – एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं नशामुक्ति का संदेश मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, मध्यप्रदेश तथा रेड रिबन क्लबों की संयुक्त पहल पर राज्य स्तर "रेड रन 2026 मिनी मैराथन" (10 किमी) का आयोजन ज्ञान-विज्ञान भवन, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में किया गया। आयोजन की संगठन व्यवस्था बरकतउल्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, भोपाल द्वारा की गई, जबकि सह-संगठन व्यवस्था द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइन्स, भोपाल की रही तथा मुक्त इकाई, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल का सहयोग प्राप्त हुआ।

रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया
रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया

इस अवसर पर दीन दयाल बेदिया, कुलगुरू, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल; नलिनी गौड़, अपर परियोजना संचालक, मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति; अशोक कुमार श्रोती, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय निदेशालय (म.प्र.-छ.ग.); डॉ. मनोज कुमार अग्निहोत्री, राज्य रासेयो अधिकारी,सविता ठाकुर, संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.), मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति; अनंत कुमार सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक, रासेयो प्रकोष्ठ, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय; राजकुमार वर्मा, युवा अधिकारी, भारत सरकार एवं राहुल सिंह परिहार, ई.टी.आई. प्रशिक्षक एवं मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय के साथ राहुल सिंह परिहार द्वारा किया गया तथा अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर दल को रवाना किया गया । यह मैराथन ज्ञान-विज्ञान भवन से प्रारंभ होकर फुटपाथ से होते हुए नारायण नगर के बाद एम्प्री ओवरब्रिज एवं गणेश मंदिर ओवरब्रिज से गुजरती हुई डीबी मॉल के ठीक सामने स्थित ओवरब्रिज पर यू-टर्न लेकर उसी मार्ग से वापसी करते हुए पुनः ज्ञान-विज्ञान भवन पर समाप्त हुई। 10 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विश्वविद्यालय विजेता छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। मैराथन के साथ ही वॉकथॉन का आयोजन भी किया गया, जिसमें शेष रासेयो स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन के माध्यम से भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता एवं नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया
रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया
रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया

आयोजन में एचआईवी/एड्स एवं नशा-मुक्ति जागरूकता को केंद्र में रखकर नुक्कड़ नाटक एवं फ्लैश मॉब प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।इसी कड़ी में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जागरूकता का संदेश साझा किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लबों की यह संयुक्त पहल युवाओं को सामाजिक दायित्व से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस राज्य स्तर आयोजन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ, नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु उन्हें प्रेरित करना था। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में उत्साहवर्धक रही। युवा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकते हैं।मध्यप्रदेश मैराथन के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान के विजेता को ₹10,000, द्वितीय स्थान पर ₹7,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹5,000 की नकद राशि देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में अंजलि पाटीदार (बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल) प्रथम, सुभीता कुशवाहा (अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा) द्वितीय तथा तुलसा अहिरवार (महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर) तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आदित्य खटीक (जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर) प्रथम, अनुराग भदौरिया (जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर) द्वितीय तथा धर्मेंद्र पटेल (महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर) तृतीय स्थान पर रहे।

रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया
रेड रन मिनी मैराथन में युवाओं ने एचआईवी जागरूकता संदेश दिया

बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता आगामी 3 तारीख को पटना में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सविता ठाकुर, संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.), मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने आभार व्यक्त किया एवं द भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइन्स, भोपाल के कार्यक्रम अधिकारी डी.बी. सिंह द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #रेड #मिनी #मैराथन #युवाओं #एचआईवी #जागरूकता #संदेश #रेडरनमिनीमैराथन