सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: राजीव आईसीएमआर भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के पैथोलॉजी विभाग के चिकित्सकों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने पीपुल्स हॉस्पिटल आयोजित साइटोलॉजी सीएमई“स्मीयर साइटोलॉजी 2026 पढ़ें – मॉर्फोलॉजी से लेकर डायग्नोसिस तक”में उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बीएमएचआरसी के पैथोलॉजी विभाग की डॉ. हन्नी गुलवानी एवं डॉ. सुखप्रीत कौर ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की अध्यक्षता की और अकादमिक चर्चा में सक्रिय योगदान दिया। सीएमई के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में बीएमएचआरसी के प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर विद्यार्थी डॉ. विकास पाटीदार एवं डॉ. नूरीन ताज ने भाग लिया। दोनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए। बीएमएचआरसी की निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस प्रकार की उपलब्धियां चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान और कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की अकादमिक गतिविधियों और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #साइटोलॉजी #सीएमई #बीएमएचआरसी #विद्यार्थियों #पुरस्कार #जीते #सीएनएन #साइटोलॉजीसीएमईमेंबीएमएचआरसी