सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के ई-सेल द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी और उद्यमिता उत्सव ‘इम्प्रेनडिटोर 5.0’ का दो दिवसीय आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देना था।आयोजन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे: हैकाथॉन (स्टार्टअप स्प्रिंट): साइबर सिक्योरिटी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेंचर हंट: वामोस प्रथम और व्योम द्वितीय स्थान पर रही। स्टार्टअप एक्सपो: ओओडीएक्स शशांक मिश्रा और कृष्णा जायसवाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्टॉक मार्केट सिमुलेशन: सिद्धम आंचले (प्रथम), मोहित शर्मा (द्वितीय)।


बिजनेस राइवल्स एरीना: चिराग शाक्य प्रथम रहे। यूआई/यूएक्स वॉर: एडीजेपी टीम प्रथम और एएबी टीम द्वितीय रही। रोबो एरीना: मोहित पाटीदार (प्रथम) और अभिजीत, आयुष व धीरज की टीम द्वितीय रही। मॉक आईपीएल ऑक्शन: ईसीई कैबिनेट प्रथम, एपेक्स अचीवर द्वितीय और टीम ऑगी तृतीय स्थान पर रही। रील मेकर चैलेंज: 106 पंजीकरणों में से 'ऑफस्क्रिप्ट' टीम प्रथम और 'द ड्राफ्ट' टीम द्वितीय रही। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, रणनीतिक निर्णय लेने और तकनीकी समाधान विकसित करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। रोबोटिक्स चुनौती प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मकड़ी के आकार की रोबोटिक कार, इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण से संचालित कार तथा संवेदक आधारित स्वचालित कारों का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों में इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण प्रणाली, संवेदक तकनीक और स्वचालित संचालन जैसी तकनीकी विशेषताएँ देखने को मिलीं। यूआई/यूएक्स वॉर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल इंटरफेस विकसित किए। इसमें वायरफ्रेमिंग, स्क्रीन लेआउट, टाइपोग्राफी एवं प्रोटोटाइपिंग के माध्यम से उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग एवं खाद्य वितरण जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के इंटरफेस डिजाइन कर अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। स्टार्टअप स्प्रिंट चैलेंज – हैकाथॉन – स्टार्टअप स्प्रिंट चैलेंज के अंतर्गत आयोजित 16 घंटे के हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों को कार्यशील प्रारूप में विकसित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य उद्यमिता, तकनीकी कौशल एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल ₹30,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई।


इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया, कॉर्पोरेट संस्कृति और उद्योग जगत की आवश्यकताओं से परिचित कराना है। इसके अंतर्गत नौकरी पाने के प्रभावी तरीके, रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, व्यावसायिक व्यवहार, टीमवर्क और कार्यस्थल पर संवाद कौशल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही, व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने तथा आवश्यक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। समापन सत्र में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर प्रो रूपम गुप्ता, डॉ पीयूष शुक्ला, डॉ निश्चल मिश्रा, डॉ राजीव पांडे एवं डॉ प्रीति स्वामी मंचासीन रहीं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #आरजीपीवी #इम्प्रेनडिटोर #संपन्न #विद्यार्थियों #प्रतिभा #दिखाई #सीएनएन #आरजीपीवीमेंइम्प्रेनडिटोर5