सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: भोपाल स्थित निर्वाचन भवन, मध्यप्रदेश में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-1 हर्षा चंद्रवानी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने दोनों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव का निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों कर्मचारी कार्यालय के अनुभवी और विशेषज्ञ सदस्यों में शामिल रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से कार्यालय के अन्य सदस्यों को भी सीखना चाहिए। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यालय के सभी सहकर्मी उनके लिए परिवार के समान रहे हैं। मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। समारोह में कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित
निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #निर्वाचन #भवन #अधिकारियों #कर्मचारियों #विदाई #समारोह #आयोजित #निर्वाचनभवनमेंदो