सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित ‘विद्यार्थी जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का समापन समारोह एवं एकता दिवस का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस संजय कुमार, पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल, आईपीएस मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल, आईपीएस विनीत कपूर, डीआईजी, कम्युनिटी पुलिसिंग, मध्य प्रदेश पुलिस; मंजुलता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा, भोपाल एवं डॉ. मनोज सिंह, ओएसडी, उच्च शिक्षा विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथितियों द्वारा माँ वीना पाणी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर किया गया ।तत्पश्चात मंजुलता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा, भोपाल ने छात्राओं को कार्यक्रम के रुपरेखा एवं उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन, कानून एवं जन सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे वे अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें और जिले के विभिन्न महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला के संपादन में कार्यरत प्रशिक्षकों एवं पुलिस कर्मियों जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया ।
इसके पश्चात आईपीएस विनीत कपूर, डीआईजी, कम्युनिटी पुलिसिंग, मध्य प्रदेश पुलिस ने छात्राओं को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस की भूमिका, नागरिकों की सुरक्षा तथा समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों की सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में आईपीएस मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल ने छात्राओं को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

जन सुरक्षा युवा सर्जन संवाद कार्यक्रम कार्यशाला प्रशिक्षण के महाविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के 6 महाविद्यालय एवं चार हाई स्कूल के प्रशिक्षक प्राध्यापक को एवं शिक्षकों का सम्मान एवं पुलिस प्रशिक्षकों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य हेतु सराहा जाते हुए किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार, पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल, द्वारा अपने उद्बोधन में पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु किए जा रहे इस नवाचार के सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों की प्रशंसा की गई वह आगे भी इसी प्रकार पुलिस एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस आयोजन के माध्यम से कैडेट्स को कानूनी अधिकारों, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी एवं एनएसएस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी जो मंच संचालक भी रही एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. वर्षा धाकड़ की देखरेख में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों के सहयोग से किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #विद्यार्थियों #जनसुरक्षा #युवा #सृजन #संवाद #कार्यशाला #संपन्न #विद्यार्थियोंकीजनसुरक्षायुवा