सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, हमारे साझा अस्तित्व की आत्मा है। विविधताओं से सजे भारत की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, युवाओं की चेतना और कर्तव्यों के प्रति समर्पण में निहित है। ये विचार जे. सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान में व्यक्त किए। युवा, एकता और कर्तव्य: एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने विभिन्न प्रेरक कहानियों, जीवन प्रसंगों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, युवा चेतना तथा नागरिक कर्तव्यों के महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब युवा चेतना में कर्तव्य का बोध जागता है, तभी राष्ट्रीय एकता का संकल्प राष्ट्रनिर्माण की शक्ति बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत दायित्वों के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्वों के प्रति भी सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी), विकसित भारत अभियान तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीकांत पांडे ने मुख्य वक्ता प्रो. पवन सिंह का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि एकता दिवस पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनके राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यों को याद किया जाता है। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा भारत के एकीकरण में योगदान को भी याद किया।


कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार आर्य ने मुख्य वक्ता, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, युवा सहभागिता और कर्तव्यबोध जैसे विषयों पर संवाद को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण तथा सामाजिक चेतना के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्याख्यान ने विद्यार्थियों को विविधता में एकता की भारतीय परंपरा, नागरिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #दिल्ली #विश्वविद्यालय #राष्ट्रीय #एकता #दिवस #विशेष #व्याख्यान #दिल्लीविश्वविद्यालयमेंराष्ट्रीय