सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: प्रतिवेदन – एकता दिवस : सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (एकता दिवस) के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन एम.बी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रतिमा यादव ने की। संयोजक प्रो. निशा जैन (भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी) रहीं एवं मुख्य वक्ता डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल (विभागाध्यक्ष, इतिहास) रहीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना जमोलकर द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि "भारत को अखण्ड बनाने और एक करने का कार्य सरदार पटेल ने किया, आज जो भारत है वह सरदार पटेल के ही कारण है।" उनके लौह संकल्प एवं 562 रियासतों के विलय में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।प्राचार्य प्रो. प्रतिमा यादव जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, अपितु आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। बारदोली सत्याग्रह से उन्हें 'सरदार' की उपाधि मिली और स्वतंत्र भारत में गृहमंत्री के रूप में उन्होंने देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करें।प्रो. निशा जैन ने भी छात्राओं को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में एकता दौड़, शपथ ग्रहण, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं चलचित्र प्रदर्शन की प्रस्तुतियाँ हुईं।प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा -1. भाषण प्रतियोगिता -प्रथम – अंशिका जाधव – M.A. 1st Sem, द्वितीय – निशा चौहान – M.A. IIIrd Sem, तृतीय – निर्मला कुशवाहा – B.A. 1st Year, स्लोगन प्रतियोगिता – प्रथम – पलक नागर – B.A. 3rd Year, द्वितीय – रिया तिवारी – B.Sc. 1st Year तृतीय – प्रियंका धुर्वे – B.Com 1st Year कार्यक्रम सहयोगी के रूप में डॉ. संजना शर्मा, डॉ. कविता बघेल एवं कल्पना जांभुलकर उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में छात्राओं एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन एकता की शपथ के साथ हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #सरोजिनी #नायडू #शासकीय #कन्या #स्नातकोत्तर #स्वशासी #महाविद्यालय #सरोजिनीनायडूशासकीयकन्या